कैप्टन ने विकास कार्यों और प्रोजेक्टों के लिए 1200 करोड़ की राशि की जारी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्थानिक सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अलग अलग स्कीमों और विकास प्रोजेक्टों पर पड़े हुए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्थानिक सरकार और स्वास्थ्य विभाग के अलग अलग स्कीमों और विकास प्रोजेक्टों पर पड़े हुए भुगतान के लिए फंड राशि जारी की है। सूत्रों से पता चला है कि पंजाब सरकार ने भुगतान के लिए करीब 1200 करोड़ रूपए की राशि जारी की है।

captain

इसके साथ ही अगस्त महीने के लिए मासिक समाज सुरक्षा पेंशन के लिए भी 140 करोड़ रूपए और बिजली सब्सिडी के लिए 300 करोड़ रूपए जारी किए है। वहीं सूत्रों से ये भी पता चला है कि सूबा सरकार ने ये फंड विकास कार्यो को बढ़ावा देने के लिए जारी किए गए है।

captain amarinder

वहीं दूसरी तरफ वित्तिय स्थिती को और भी ज्यादा मजबूत बनाने के लिए सभी विभागों को व्यर्थ के खर्चों को कम करके अधिक से अधिक स्त्रोतों को जुटाने की कोशिश करने के लिए कहा है। इसके अलावा इस राशि को पंजाब के अलग अलग विकास कार्यों के लिए राशि किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *