ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमृतसर से दिल्ली को जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में रेल विभाग की तरफ से यात्रियों को दी जाने वाली पानी की बोतलों पर श्री हरमिंदर साहिब की तस्वीर छापी गई है जिस कारण सिखों में इस मामले के कारण काफी रोष पाया जा रहा है।
बता दें कि रेल विभाग ने रेल नीर पर श्री हरमंदिर साहिब की तस्वीर छापी गई है जो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है जिस कारण सिखों में इस बात को लेकर काफी रोष पाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर के बाद शिरोमणी कमेटी ने इस मामले की शिकायत रेल विभाग को की।
सूत्रों से पता चला है कि रेल विभाग ने इस मामले पर जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। वहीं दूसरे तरफ रोष प्रगट कर रहे सिखों का कहना है कि पानी पी कर लोग बोतलों को कूड़े दान में फेंक देते है और इन बोतलों को भी कूड़े दान में फेंका गया है जिस पर श्री हरमदिंर साहिब की तस्वीर छापी गई है जिस कारण उनकी धार्मिक भावनाओ को भारी ठेस पहुंची है। वहीं दूसरी तरफ रेलवे विभाग ने भरोसा दिलाया है कि वो इन बोतलों को बंद कर देंगे।


