ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रुपनगर से एक ऐसा दिल दहला देने का मामला सामने आया है जहां पर सालों ने अपने जीजा के टुड़ टुकड़े कर उसको मौत के घाट उतार दिया।
जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी अनुसार इस वारदात को अंजाम 10वीं और 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले युवकों ने दी थी है।
इन युवकों की बहन ने दो साल पहले लव मैरिज की थी। लड़की के घरवालों को ये शादी मंजूर नहीं थी जिस कारण युवकों ने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया। इसी कारण उन्होने अपनी बहन के ही पति की हत्या कर दी।
वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पुलिस ने बहन के भाईयों सहित एक और युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



