ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें एक महिला मासूम बच्ची को बुरी तरह से मार रही है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खुब वायरल हो रही है और लोग इस महिला को बहुत बुरा बोल भी रहे है। इसके अलावा सभी ये भी जानना चाहते है कि ये वीडियो आखिर कहा कि है और वीडियो में दिख रही महिला इस मासूम बच्ची को मार क्यो रही है।
सूत्रों से पता चला है कि चाय को सही तरीके से बनाए ना जाने पर इस महिला ने बच्ची को बुरी तरह से मारा। चाय़ ढ़ग से ना बनाए जाने पर महिला के सिर पर इतना गुस्सा सवार हो गया कि उसने बिना कुछ सोचें बच्ची पर थप्पड़-थप्पड़ बरसा दिए।
वहीं दूसरी तरफ पास में खड़े किसी व्यक्ति ने इस महिला की घिनौनी करतूत को कैमरे में कैद कर लिया। फिलहाल ये बताना अभी मुश्किल है कि ये वीडियो कहां का है और कब का है।


