ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: श्री गुरूनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर पंजाब के लोगों के खुशियों से भरा संदेश आया है। बता दें कि करतारपुर कॉरिडोर को खोलने के लिए पाकिस्तान राजी हो गया है जिसके बाद पंजाब के लोग श्री गुरूनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर श्रद्धालु वहां मौजूद पवित्र स्थानों के दर्शन कर सकेंगे। सूत्रों से पता चला है कि ये कॉरिडोर 22 सितंबर को खोला जा सकता है।
इसके अलावा प्रकाश पर्व के दौरान सिख श्रद्धालू बिना वीजा के ही पवित्र स्थानों के दर्शन कर सकेंगे।
वहीं दूसरी तरफ इस मामले पर नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी खुशी जताते हुए कहा कि मेरे यार दिलदार इमरान खान ने खुशी का संदेश भेजा है। सभी लोगों की अरदास पूरी हो गई है।
इस खुशी के लिए सिद्धू ने इमरान खान का धन्यवाद किया है। साथ ही सिद्धू ने ये भी कहा कि इस मामले पर जल्द ही आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया जाएगा।



