हरियाणा कैबिनेट की बैठक, मेयर के चुनावों को लेकर लिया गया फैसला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ में हुई बैठक में सीएम मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में कई अहम फैसले लिए गए | जिसमें मेयर के चुनावों…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ में हुई बैठक में सीएम मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में कई अहम फैसले लिए गए | जिसमें मेयर के चुनावों को लेकर फैसला लिया | मेयर का कार्यकाल 5 साल का रहेगा | आप को बता दें कि  मेयर के सीधे चुनाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में कैबिनेट सब-कमेटी कई महीने पहले ही रिपोर्ट सौंप चुकी थी | दरअसल पहले मेयर का चुनाव पार्षद द्वारा किया जाता था | वर्तमान में प्रदेश में 10 नगरनिगम हैं |

जो तीन लाख और इससे अधिक के जनसंख्या मानदण्ड के अनुसार समय-समय पर गठित किए गए हैं | इसलिए राज्य निर्वाचन आयोग की सिफारिशों के चलते ये निर्णय लिया गया है कि प्रदेश में नगरनिगमों के मेयर के चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षण, निर्देशन और नियंत्रण के तहत मतदाताओं द्वारा सीधे करवाए जाएं, जिसके लिए हरियाणा नगरनिगम अधिनियम, 1994 में संशोधन किया जाएगा |

Watch Video

https://youtu.be/Q059L_9QEQY

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *