गैस एजेंसी के कर्मचारियों से लूट का मामला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया काबू

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: संगरूर पुलिस ने गैस एजेंसी के कर्मचारियों से गन प्वाइंट पर 80 हजार रुपये लूटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: संगरूर पुलिस ने गैस एजेंसी के कर्मचारियों से गन प्वाइंट पर 80 हजार रुपये लूटने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है | पुलिस अधिकारी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उन्होंने खनाल खुर्द से दिड़बा आते बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया |

इसी बीच युवकों की तलाशी के दौरान उनसे 315 बोर देसी कट्टा बरामद किया गया | पुलिस अधिकारी के मुताबिक आरोपियों ने 12 अगस्त को दिड़बा की गैस एजेंसी के कर्मचारियों से गन प्वाइंट पर 80 हजार रुपये लूट लिये थे, जो बरामद कर लिए गए हैं | फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है | वहीं, आरोपियों के दो साथी अभी फरार चल रहे हैं |

Watch Video

https://youtu.be/EIQjrgLFyPw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *