ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लगातार किसानों की खुदकुशियों का सिलसिला लगातार जारी है जिस कारण पंजाब सरकार के द्वारा किसानों के हित के लिए किए गए लाखों दावों खोखलें नजर आ रहे है। पंजाब सरकार ने किसानों के लिए कर्ज माफी स्कीम को पेश किया था इसके बावजुद भी किसानों की आत्महत्या करने का सिलसिला जारी है।
कर्ज माफी की स्कीम ने भी किसानों की खुदकुशी करने का कारण बनी है और कर्ज माफी स्कीम के लागू ना होने पर भी किसान मौत को गले लगा रहे थे। ऐसा ही एक और मामला मानसा से सामने आया है जहां पर किसान ने कर्ज से परेशान होकर मौत को गले लगा लिया।
मिली जानकारी अनुसार किसान हंसराज ठेके पर जमीन पर काम करता था पर खराब फसल होने के कारण उस पर दुखों का पहाड़ गिर गया। बता दें कि उस पर करीब 4 लाख का कर्ज था जिस कारण वो काफी परेशान रहता था इसी परेशानी के चलते उसने मौत को गले लगा लिया।


