गुजरात का ऐसा गांव जिसको कहते है ‘गुरूओं वाला गांव’ !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूरे देश में अध्यापक दिवस मनाया जा रहा है। इसी दौरान आपको बताते है एक ऐसा राज्य जिसका एक गांव गुरुओं के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूरे देश में अध्यापक दिवस मनाया जा रहा है। इसी दौरान आपको बताते है एक ऐसा राज्य जिसका एक गांव गुरुओं के गांव से जाना जाता है। बता दें कि गुजरात के साबरकांठा जिले के गांव हढिऊल काफी मशहूर है। इस गांव की पहचान है गुरूओं वाला गांव। जी हां इस गांव की आबादी करीब 6000 है। जिनमें से 1000 अध्यापक ही है। जिसके कारण ये कहा जाता है कि इस गांव के किसी भी घर में चले जाओ आपको हर घर में एक अध्यापक जरूर मिल जाएगा।

teacher

मिली जानकारी अनुसार इस गांव के करीब 200 शिक्षक सेवा मुक्त हो चुके है जबकि 790 अभी पढ़ा रहे है। वहीं दूसरी तरफ साबरकांठा के एक अध्यापक का कहना है कि साल 1955 में इस  गांव की पहचान शुरू हुई थी। इस दौरान तीन लोगों ने अध्यापक के रूप में नौकरी शुरू की थी और एक दंपति ने इस शिक्षा के महत्व को समझाने की मुहिम शुरू की थी जिसमें वो काफी सफल भी हुए।

teacher

तब से चला आ रहा सिलसिला आज तक चलता आ रहा है। इन पति और पत्नी ने मिलकर गांव में स्कूल भी बनाया है जिसमें से अभी तक 5000 हजार लड़कियां पढ़कर निकल चुकी है। साथ ही स्कूल से सेवामुक्त हो चुके अध्यापक का कहना है कि इस गांव के किसी भी युवक और युवती की शादी से पहले ये पुछा जाता है कि क्या वो अध्यापक है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *