ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में किसानों की खुदकुशी रुकने का नाम नहीं ले रही | बेशक सरकार दावे कर रही है कि उन्होंने किसानों का कर्ज माफ कर दिया है | लेकिन फिर भी किसान लगातार खुदकशी कर रहे हैं | ताजा मामला पंजाब के दो शहरों से सामने आया है | आपके टीवी स्क्रीन में दो तस्वीरें पटियाला और मानसा की है |
पटियाला जिले के गांव बरसठ में एक किसान ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर दी किसान के सिर पर 3 लाख बैंक औऱ 2 लाख का आढ़ती का कर्जा था | वहीं मानसा जिले के गांव चकेरिया में 29 वर्षीय किसान हंसराज ने जहरीली चीज खाकर खुदकुशी कर ली जिसपर करीब 4 लाख रूपय का कर्जा था |
Watch Video
https://youtu.be/0xjv1-v90-U
