60 साल के बुजुर्ग ने बच्चे से किया कुकर्म, स्कूल बस का ड्राइवर था आरोपी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मासूम बच्चों से दरिंदगी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं | अपनी आंखों में हवस की आग लिए घूम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मासूम बच्चों से दरिंदगी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं | अपनी आंखों में हवस की आग लिए घूम रहे हवसी कहीं भी बच्चों को अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं | कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है गुरदासपुर से जहां एक 60 साल के बुजुर्ग ने बच्चे को अपनी हवस का शिकार बनाया है | हवस के ऐसे दरिंदों से आप भी रखें अपने बच्चों को सावधान |

दिल दहला देने वाली इस वारदात का शिकार बना है 11 साल का मासूम बच्चा जो गुरदासपुर के बटाला के एक गांव का निवासी है | जहां 60 साल के बुजुर्ग ड्राइवर ने बच्चे को अपनी हवस का शिकार बना लिया | आरोप ये भी है कि दरिंदा ड्राइवर बच्चे को 15 दिनों से ब्लैकमेल कर रहा था और बच्चे को अपनी हैवानियत का शिकार बना रहा था | लेकिन जब तंग आकर बच्चे ने अपनी मां को उसके साथ हो रही दरिंदगी की कहानी सुनाई तो पहले तो मां को यकीन ही नहीं हुआ | लेकिन जब बच्चे ने जोर देकर अपनी बात कही तो मां ने मामले की शिकायत पुलिस में दी |

Watch Video

https://youtu.be/_8AtW_Pem8k

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *