ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लगातार बदमाशों के हौंसले बुलंद नजर आ रहे है इसी के चलते वो किसी भी वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस की सख्त कार्रवाई के बारें में बिल्कुल भी नहीं सोचते है। ऐसा ही मामला नाभा से सामने आया है जहां पर बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि उन्होने तेजधार हथियार के बल पर लाखों रूपयों को लूट कर फरार हो गए।
मिली जानकारी अनुसार बदमाशों ने तलवार के बल पर एक डॉक्टर के पास से करीब 6 लाख 50 हजार रूपयों को लूट कर रफुचक्कर हो गए।
वहीं दूसरी तरफ पीड़ित इस दौरान काफी जख्मी भी हो गया और उसने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। बता दें कि ये सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले को दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में कर मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


