दहेज के लालच में उतारा मौत के घाट, बेटी पैदा होने पर दूसरी बहन को घर से निकाला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में एक दिल दहलाने देने वाला वाक्या सामने आय़ा है जहां एक नवविवाहिता को दहेज की मांग पूरी ना होने पर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद में एक दिल दहलाने देने वाला वाक्या सामने आय़ा है जहां एक नवविवाहिता को दहेज की मांग पूरी ना होने पर जान से मार दिया गया तो वहीं उसी घर में उसकी दूसरी बहन को घर से महज इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि उसे लड़की पैदा हुई थी। परिजनों की शिकायत पर फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी लोगों की तलाश शुरू कर दी है।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि साल 2015 में इन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक दान-दहेज देकर अपनी दो बहनों की शादी पलवल के बामनीखेड़ा में की थी लेकिन शादी के बाद से ही ससुरालवाले उसकी दोनों बहनों को कम दहेज का ताना मारते थे और अब एक गाड़ी और 2 लाख रूपए लाने के लिए तंग किया जाने लगा, लेकिन अब उसके ससुराल वालों ने बीती रात उनकी छोटी बहन को जहर दे दिया जिसे गंभीर अवस्था में फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उसकी मौत हो गई |

वहीं इस सारे मामले पर जब हमने संबंधित पुलिस अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत मिल चुकी है और पति समेत 5 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, हत्या और दूसरी धाराओं मामला दर्ज किया जा चुका है फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है जैसे ही रिपोर्ट आएगी उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

फिल्हाल इकीसवीं शताब्दी में भी इस तरह के मामले बड़े सवाल खड़े कर रहे है सवाल यह है की क्यों समाज से ऐसी कुरीतिया खत्म नहीं हो पा रही या लोगों में लचर कानून का डर खत्म हो गया फिल्हाल ज़रुरत है ऐसे मामलों में सख्त सजा की ताकि फिर किसी बेटी के साथ ऐसा न हो सके |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *