मंडी गोबिंदगढ़ में 15 किलो अफीम सहित दो व्यक्ति और त्रिपुरा की महिला गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन के सख्त कदमों के बाद भी नशा तस्कर नशा तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन के सख्त कदमों के बाद भी नशा तस्कर नशा तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे है। पर पुलिस बड़ी ही मुस्तैदी ढ़ग से इन तस्करों पर अपना शिकंजा कस रहे है। ऐसा ही मामला मंडी गोबिंदगढ़ से सामने आया है जहां पर पुलिस ने 15 किलो अफीम सहीत दो लोगों को काबू किया है।

drugs

मिली जानकारी अनुसार पुलिस नाकाबंदी के दौरान सभी वाहनों की तलाशी कर रही थी। जब उन्होने एक कार की तलाशी ली तो कार में से पुलिस अधिकारियों को अफीम बरामद हुई। जिसके बाद दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और साथ ही एक महिला को भी गिरफ्तार किया है।

drugs

जो कि त्रिपूरा से बताई जा रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के कार में रखे बैग में से 7 किलो अफीम और महिला की अटैची में से 8 किलो अफीम बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *