15 वर्षीय सहजबीर ने श्रीलंका में जीता गोल्ड, तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर के 15 वर्षीय सहजबीर ने श्रीलंका में आयोजित साउथ एशियाई गेम्स में गोल्ड जीतकर पंजाब का नाम रोशन किया है |…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जालंधर के 15 वर्षीय सहजबीर ने श्रीलंका में आयोजित साउथ एशियाई गेम्स में गोल्ड जीतकर पंजाब का नाम रोशन किया है | आपको बता दें, सहजबीर ने मात्र डेढ़ साल पहले तीरंदाजी शुरू की और गोल्ड हासिल कर अपने माता-पिता सहित देश का नाम भी रौशन कर दिया है | लेकिन इस जीत के बाद भी उसे सरकार की अनदेखी का मलाल है |

दरअसल, सह्जबीर की इस जीत के बाद जालंधर प्रशासन और खेल विभाग का कोई भी नुमाइंदा उसकी हौंसला अफजाई के लिए नहीं पहुंचा | सहजबीर के मुताबिक, अब वो देश के लिए ओलंपिक में खेलना चाहता है, लेकिन बिना सरकार की मदद ये संभव नहीं है | वहीं, सहजबीर के परिजनों ने भी सरकार से मदद की उम्मीद जताई है |

Watch Video

https://youtu.be/0hwezsrH5bs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *