बिजली विभाग की लापरवाही के कारण तारों की चपेट में आया युवक !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: श्री फतेहगढ़ साहिब से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक व्यक्ति बिजली की तारों के कारण झुलस गया। मिली…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: श्री फतेहगढ़ साहिब से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर एक व्यक्ति बिजली की तारों के कारण झुलस गया। मिली जानकारी अनुसार व्यक्ति के घर के ऊपर से हाईवोल्टेज बिजली की तारें निकल रही थी। इन तारों की चपेट में युवक आ गया जिस कारण बुरी तरह से झुलस गया। ये धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घरों की बिजली भी चली गई।

injured

वहीं दूसरी तरफ लोगों का कहना था कि बिजली विभाग को इस मामले के बारें में कई बार शिकायत की हुई है पर उन्होने इस मामले की तरफ कोई ध्यान नही दिया जिस कारण युवक इन तारों की चपेट में आ गया।

electricity

इसके अलावा लोगों का ये भी कहना है कि बिजली विभाग ने उनके घरों में लटक रही तारों को ठीक करने की जगह उनके घरों को गिराने की बात कही है। साथ ही लोगों का ये भी कहना है कि मौत तो उनके घर में ही लटक रही है जिस कारण इससे भी बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल विभाग ने इस शिकायत को दूर करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *