बठिंडा में नशे की लत के चलते युवक ने गुप्त अंग के नस में लगाया नशे का टीका !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के नौजवान नशे के इतने आदी हो चुके है कि वो अब वो इसके सेवन के लिए कुछ भी कर सकते…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के नौजवान नशे के इतने आदी हो चुके है कि वो अब वो इसके सेवन के लिए कुछ भी कर सकते है। जिसके बाद ये कहा जा सकता है कि नशे के दलदल में पंजाब के नौजवान बहुत ही ज्यादा फंस गए है। जिस कारण उनको इस दलदल से बाहर निकालना काफी मुश्किल हो गया है। ऐसा ही एक मामला बठिंडा से सामने आया है जहां पर एक युवक ने अपने गुप्त अंग की नस पर ही नशे का टीका लगा लिया जिस कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।

youth

मिली जानकारी अनुसार युवक नशे का इतना आदी हो गया था कि उसने अपने शरीर का कोई ऐसा हिस्सा नहीं छोड़ा था जिसके नस में उसने नशे का टीका ना लगाया हो।

youth

जब उसको फिर से नशे की सेवन करने की चाह हुई तो उसके शरीर पर टीका लगाने की कोई जगह ना होने के कारण उसने अपने गुप्त अंग की नस पर नशे का टीका लगा दिया जिस कारण उसकी हालत इतनी खराब हो गई कि उसको तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ गया।

youth

बता दें कि युवक की आयू महज 21 साल की है और वो काफी समय से चिट्टे का आदी था जिसके चलते उसने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया। गौरतलब है कि पंजाब सरकार का कहना है कि पंजाब में से नशे को खत्म कर दिया है पर इस तरह की वारदातों के सामने आने के बाद सरकार की नशे के खत्म करने के दावों की पोल खोल कर रख दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *