अकाली दल ने कभी भी गोली चलाने के आदेश नहीं दिए थे- प्रकाश सिंह बादल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहिबल कलां गोलीकांड के मामले के कारण पंजाब में सियासत गरमाई हुई है। इस मामले शिरोमणी अकाली दल का नाम लगातार सामने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बहिबल कलां गोलीकांड के मामले के कारण पंजाब में सियासत गरमाई हुई है। इस मामले शिरोमणी अकाली दल का नाम लगातार सामने आ रहा है जिस के कारण पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए बयान दिया है। सीएम बादल ने अपना बयान देते हुए कहा है कि उन्होने गोली चलाने के कभी भी आदेश नहीं दिए थे।

Parkash Singh Badal

साथ ही उन्होने कैप्टन अमरिंदर सिंह के द्वारा सदन में इस्तेमाल की गई शब्दाबली की कड़ी आलोचना भी की। जिस पर उन्होने कहा है कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के द्वारा इस्तेमाल की गई शब्दावली के कारण उनको काफी ठेस पहुंची है।

parkash captain

इसके अलावा उन्होने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बेअदबी मामलों में कांग्रेस पार्टी का सबसे बड़ा हाथ है। पूर्व सीएम का ये भी कहना है कि कांग्रेस सिख विरोधी काम करती है। सिखो के लिए काम करने का कांग्रेस पार्टी सिर्फ दिखावा करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *