कपूरथला में पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कपूरथला के मेहताब गढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया था जहां पर कुछ अज्ञात लोगों ने एक युवक को मौत के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कपूरथला के मेहताब गढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया था जहां पर कुछ अज्ञात लोगों ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने इस मामले को दर्ज कर मुस्तैदी से मामले की जांच शुरू कर दी थी। वहीं दूसरी तरफ अब पुलिस ने इस मामले की गुत्थी को सुलझा लेने की बात कही है।

arrest

पुलिस का कहना है कि उन्होने इस मामले के पांच आरोपी को गिरफ्तार कर लेने की सफलता हासिल की है। साथ ही पुलिस का ये भी दावा करना है कि मृतक युवक ड्रग तस्करों के खिलाफ था जिस कारण ड्रग कारोबारियों ने उसकी हत्या कर दी।

dead

गौरतलब है कि ड्रग तस्करों ने नशे का टीका लगाकर युवक को जान से मार दिया था जिसके बाद मृतक के पिता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि दो आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है उनको भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *