नवविवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत, शव पर थे चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नंगल तहसील के गांव दुबेटा में एक नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है | जानकारी के मुताबिक मृतका की 6…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नंगल तहसील के गांव दुबेटा में एक नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है | जानकारी के मुताबिक मृतका की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी | वहीं, उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष पर तंग करने के आरोप लगाए हैं | परिजनों के मुताबिक शादी के कुछ दिन तक सबकुछ ठीक था | लेकिन, बाद में उसके ससुराल पक्ष ने लड़की को तंग करना शुरू कर दिया |

वहीं, 31 अगस्त को उन्हें सूचना मिली कि आपकी लड़की ने आत्महत्या कर ली है, लेकिन जब उन्होंने मौके पर जाकर सब कुछ देखा तो शव पर चोट के निशान थे | मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है | वहीं, मृतका के ससुरालवालों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है |

Watch Video

https://youtu.be/M7e2Oosu56U

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *