ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गुरूग्राम में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सिटी बस सर्विस को हरी झंड़ी दिखा कर रवाना कर दिया है। इस बस के साथ लोगों को काफी लाभ मिलेंगा।
बता दें कि सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बस की सवारियों के साथ बैठ कर बस का लुफ्त उठाया पर बारिश ने सीएम मनोहर लाल खट्टर के सामने सड़को पर खड़े पानी ने अपनी दास्तान सुनाई ।
जिसके बाद सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जलभराव का जायजा लिया और कहा कि ज्यादा बारिश के कारण जलभराव हुआ है और जल्द ही इस परेशानी को जल्दी दूर किया जाएगा।



