ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लुटेरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि वो लगातार अपनी लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे है। जिसके कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पंजाब पुलिस इन लुटेरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लाखों दावे किए है पर उनके लाखों दावे इस तरह के वारदातों के सामने आने से खोखले नजर आ रहे है।
ऐसा ही एक और मामला मलेरकोटला से सामने आया था जहां पर लुटेरे ने अपनी लूट की वारदात को अंजाम दिया था। मिली जानकारी अनुसार एक व्यक्ति की तरफ से एक एटीएम को तोड़कर लुटने की कोशिश की गई थी। जो एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुके थी
वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और पुलिस दावा कर रही है कि गिरफ्तार किया गया व्यक्ति वहीं है जिसने लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



