हाय ! कर्जा: कर्ज से परेशान एक और किसान ने मौत को लगाया गले

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब की सत्ता हासिल होने के बाद भी पंजाब में किसानों की खुदकुशियों का सिलसिला थमने का नाम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब की सत्ता हासिल होने के बाद भी पंजाब में किसानों की खुदकुशियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब की सत्ता हासिल करने से पहले पंजाब के किसानों से वादा किया था कि वो उनका सारा कर्ज मांफ कर देंगे पर किसानों को इस वादें के नाम पर सिर्फ धोखा ही मिला। गौरतलब है कि सीएम कैप्टन ने पंजाब के किसानों का कर्जा माफ करने के लिए स्कीम भी लागू की इसके बावजुद भी किसान मौत को गले लगा रहे थे।

farmer suicide

ऐसा ही एक और ताजा मामला बठिंडा से सामने आया है जहां पर किसान अपने ऊपर चढ़ा कर्ज का बोझ ना सहन कर सकने के कारण उसने मौत  को गले लगा लिया। मिली जानकारी अनुसार किसान पर करीब 5 लाख का कर्ज था जिसको वो चुका नहीं पा रहा था जिस कारण वो काफी परेशान रहता था।

nakodar suicide

इसी परेशानी के चलते उसने खेतों में बने कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है जहां किसान ने कर्ज से परेशान हो अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली हो इससे पहले भी कई किसानों ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। इसके बावजुद भी पंजाब सरकार किसानों के लिए कुछ भी नहीं कर रही है। जिसके कारण कर्ज के बोझ तले ऐसा कदम उठा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *