ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: तेज रफ्तार ने आज हर किसी की जिदंगी की दुश्मन बनी हुई है। इसी के कारण कई जिदंगियों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ गया है और कईयों की जिदगियां खराब हो चुकी है। ऐसा ही मामला रेवाड़ी से सामने आया है जहां पर एक तेज रफ्तार कार ने एक साइकिल सवार बच्चे को टक्कर मार दी।
मिली जानकारी अनुसार कार की रफतार तेज थी जिस कारण कार सवार ने साइकिल पर स्कूल जा रहे छात्र को टक्कर मार दी जिस कारण छात्र बुरी तरह से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि ये घटना नांगल मूंदी बस स्टैंड के पास घटी है। फिलहाल बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया और वहां पर उसका इलाज चल रहा है।


