सुखपाल खैरा के खिलाफ AAP वर्करों ने की नारेबाजी !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  पंजाब में आम आदमी पार्टी का झाडू तीला तीला होकर बिखरने कगार पर आ गया है। जब से सुखपाल खैरा को नेता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:  पंजाब में आम आदमी पार्टी का झाडू तीला तीला होकर बिखरने कगार पर आ गया है। जब से सुखपाल खैरा को नेता विपक्ष से पद से हटाया गया है तब पार्टी में और भी ज्यादा तकरार शुरू हो गई है। ऐसा ही एक और मामला पार्टी मे देखने को मिला।

protest

बता दें कि संगरूर में आम आदमी पार्टी के वर्करों ने सुखपाल खैरा के खिलाफ नारेबाजी की। मिली जानकारी अनुसार भगंवत मान के पक्ष के वर्करों को मीटिंग से बाहर निकाल दिया था जिसके बाद भगवंत मान से समर्थकों ने सुखापल खैरा के खिलाफ नारेबाजी की।

protest

सूत्रों के हवाले पता चला है कि प्रदर्शन कर रहे वर्करों का कहना है कि मीटिंग में सुखपाल खैरा समय पर ना पहुंच कर देरी से पहुंचे थे और जब मीटिंग के दौरान उन्होने केजरीवाल के पक्ष में बोला तो सुखपाल खैरा न उन्हें मीटिंग से बाहर निकाल दिया। जिस कारण उन्होने सुखपाल खैरा के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *