ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब सरकार नशे को लेकर लाखों दावें कर रही है इसके बावजुद भी नशा पंजाब में से जा रहा है इसके इलावा नशा तस्करों में भी पंजाब पुलिस की गोली का बिल्कूल डर नहीं है जिस कारण वो तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे है पर पुलिस ने भी इनके ऊपर अपनी पूरी नजर रखी हुई है।
ऐसा ही ताजा मामला फिरोजपुर से सामने आया है जहां पर दो व्यक्तियों को शराब की बोतलों के साथ पकड़ गया है। मिली जानकारी अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में शराब की बोतलें की तस्करी की जानी है। जिसके बाद पुलिस ने नाका लगाकर करीब 1440 शराब की बोतलों को पकड़ा।
साथ ही पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पर उसके साथ मौजूद साथी मौका देखकर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


