पुलवामा में आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर किया IED ब्लास्ट, सेना ने आतंकियों पर की फायरिंग

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकी सेना को अपना निशाना बनाने की फिराक में रहते है | मंगलवार सुबह घाटी के पुलवामा के नौपारा इलाके…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर में लगातार आतंकी सेना को अपना निशाना बनाने की फिराक में रहते है | मंगलवार सुबह घाटी के पुलवामा के नौपारा इलाके में आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर आईईडी से ब्लास्ट किया | आतंकियों ने इस ब्लास्ट के जरिए सेना की गाड़ी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की | कुछ हद तक गाड़ी को नुकसान भी पहुंचा | जिसके बाद जवानों ने आतंकियों पर फायरिंग की | इस दौरान आतंकी वहां से भाग गये |

indian army
पिछले चार महीनों से दक्षिण कश्मीर में आतंकियों का दूसरा ऐसा हमला है। इससे पहले 27 मई को आतंकवादियों ने शॉपियन के तुर्कवांगम क्षेत्र में आईईडी की शुरुआत की, जिसके कारण चार के जवान घायल हो गए थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *