संगरूर में लुटेरे गेहूं की 248 बोरियों को लेकर हुए फरार !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लुटेरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि वो पुलिस की कार्रवाई से डरे बिना ही किसी भी वारदात…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लुटेरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि वो पुलिस की कार्रवाई से डरे बिना ही किसी भी वारदात को अंजाम देने से डर नहीं रहे है। ऐसा ही मामला संगरूर से सामने आया है जहां पर लुटेरों ने गेहूं की बोरियों को लुटने की कोशिश की।

wheat bags

 

मिली जानकारी अनुसार दिल्ली रोड पर पड़ते गांव रामनगर में स्थित पनसप के गोदाम में से बड़ी मात्रा में गेहूं की बोरियों को भारी मात्रा में लूट कर ले गए है। कहा जा रहा है कि लुटेरों ने अपनी वारदात को अंजाम देने के लिए पहले गोदाम के चोकीदारों से मारपीट की फिर 248 बोरियों को लेकर फरार हो गए।

wheat bags

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने अनजान लुटेरों की तलाशी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *