ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में लुटेरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि वो पुलिस की कार्रवाई से डरे बिना ही किसी भी वारदात को अंजाम देने से डर नहीं रहे है। ऐसा ही मामला संगरूर से सामने आया है जहां पर लुटेरों ने गेहूं की बोरियों को लुटने की कोशिश की।
मिली जानकारी अनुसार दिल्ली रोड पर पड़ते गांव रामनगर में स्थित पनसप के गोदाम में से बड़ी मात्रा में गेहूं की बोरियों को भारी मात्रा में लूट कर ले गए है। कहा जा रहा है कि लुटेरों ने अपनी वारदात को अंजाम देने के लिए पहले गोदाम के चोकीदारों से मारपीट की फिर 248 बोरियों को लेकर फरार हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने अनजान लुटेरों की तलाशी शुरू कर दी है।


