#MomoChallange: भारत में भी फैला मोमो चैलेंज का कहर, तीन की मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज सोशल मीडिया का इस्तेमाल हर कोई कर रहा है और सभी की जिंदगी इससे अब अधुरी लगने लगी है। बड़ों के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज सोशल मीडिया का इस्तेमाल हर कोई कर रहा है और सभी की जिंदगी इससे अब अधुरी लगने लगी है। बड़ों के साथ साथ बच्चे भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे है। यही लत कभी कभी जान की दुश्मन भी बन जाती है। ब्लू व्हेल गेम के  बारें तो आपने सुना ही होगा.इस गेम के कारण कई बच्चों की जान चली गई थी। ऐसी ही एक और गेम चर्चा में बनी हुई है जी हां मोमो चैलेंज। ब्लू व्हेल गेम की तरह ही इस गेम की आखिर स्टेज मौत ही है।

momo game

मोमो चैंलेज के कारण विदेश में एक बच्ची ने अपने जन्मदिन की रात को मौत को गले लगा लिया था. इस दौरान उसके पास से एक कागज भी मिला था जिस पर उसने ये लिखा था कि वो अपने जन्मदिन वाले दिन मरना चाहती थी। वहीं दूसरी तरफ सूत्रों से पता चला है कि भारत में भी इस मोमो चैंलेज का कहर देखने को मिला था। कहा जा रहा है कि इस मोमो चैंलेज के कारण भारत में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

momo game

सूत्रों से पता चला है कि पश्चीम बंगाल के मिदानपुर जिले में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने खुदकुशी कर ली। जब उसकी मौत की वजह जाने की कोशिश की गई तो उसके फोन में से मोमो गेम मिली। साथ ही उसके साथ पढने वाले विद्यार्थियों का कहना था कि उसने आत्महत्या मोमो गेम के कारण ही किया था। इससे पहले दार्जिलिंग में भी दो बच्चों जिनकी आयू 18 और 24 साल थी ने इस गेम के चलते आत्महत्या कर ली थी।

momo game

इस तरह के मामलों के बाद प्रशासन और परिजनों की चिंता तो बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि मोगो कम आयू के बच्चों के अपने शिकार बना रहा है और वाट्सअप के जरीए अपनी दहशत फैला रहा है। वाट्सअप पर एक अनजान नबंर से मैसेज आता है और गेम को खेलने के लिए बोलता है और जब कोई गेम को खेलने से मना करता है तो उसके वाट्सअप को हैक करने की धमकी देता है जिसके बाद कई बच्चे इसकी चपेट में आ गए है।

momo game

ये गेम बच्चे को इतना अपने कब्जे में कर लेती है कि उसका अंत मौत के साथ होता है। खैर बच्चों को इस तरह के गेम से दूर रहना चाहिए और परिजनों का फर्ज बनता है कि वो अपने बच्चे की हर एक तरह के हावभाव पर ध्यान दें। जिसके द्वारा वो अपने बच्चे को बचा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *