ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान शिरोमणी अकाली दल ने वॉक आउट कर दिया है। सदन में जस्टिस रंजीत कमीशन की रिपोर्ट पर करीब दो घंटे तक बहस की जानी है। वहीं दूसरी तरफ सूत्रों से पता चला है कि कैप्टन और सुखबीर बादल के बीच हुई बहस के बाद वॉक आउट कर दिया था। वहीं सूत्रों से ये भी पता चला है कि विधानसभा में सहमति के साथ अकाली दल के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया है।
सूत्रों का ये भी कहना है कि नए बने नेता विपक्ष हरपाल चीमा ने अकाली विधायकों के खिलाफ सदन में निंदा प्रस्ताव पेश किया गया था जिसको सहमति के साथ पास कर दिया गया है। अकाली दल की तरफ से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के चलते यह प्रस्ताव लाया गया था।
साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि जिस रिपोर्ट की कॉपियों का अकाली दल की तरफ से बेअदबी की गई है उस पर 92 बार श्री गुरू ग्रंथ साहिब का नाम लिखा हुआ था। गौरतलब है कि मॉनसून सत्र के दूसरे दिन शिरोमणी अकाली दल ने विधानसभा के बाहर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होने जस्टिस रंजीत कमीशन की रिपोर्ट को 5-10 रुपए में बेच रहे थे।


