ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोमवार रात को रेप पीड़िता ने अपने घर में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली । बताया जाता है कि मृतका ने एक सुसाईड नोट भी लिखा है । जिसमें उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म व आरोपियों की गिरफ्तारी से आहत होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है । पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में शव रखवाए जाने के बाद मृतक युवती के परिजनों ने खूब हंगामा किया और आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई ।इससे आहत होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या की है । लड़की के भाई व ताऊ ने बताया कि उनके पङोस के ही एक नामजद युवक ने अपने दो अन्य साथियो के साथ पीङीता का अपहरण कर दुष्कर्म किया | लेकिन फिर भी अभी तक पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की है |
रोते-बिखलते और असपताल में हंगामा करते परिजनों की पीङा बताती है कि एक युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म व उसके बाद पीड़िता द्वारा आत्महत्या करना मानवता और पूरे सिस्टम को शर्मशार करने का मामला है । वहीं मामले की जांच में जुटे सदर थाना प्रभारी देशराज दहिया ने बताया कि वो अभी जांच कर ही रहे ते कि युवती ने ये कदम उठा लिया । जीते जी तो पीड़िता को इन्साफ नहीं मिल पाया । अब देखना होगा कि उसके जाने के बाद कब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्त में लेती है ।
Watch Video
https://youtu.be/exbdGHr76ns

