नशे की पूर्ति के लिए बेटे ने पिता का किया कत्ल !

 ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे के दलदल में पंजाबी नौजवान धसते जा रहे है पर पंजाब सरकार नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती हुई…

 ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में नशे के दलदल में पंजाबी नौजवान धसते जा रहे है पर पंजाब सरकार नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती हुई नजर नहीं आ रही है। पंजाब के नौजवान नशे के इतने आदी हो गए है कि वो इसकी पुर्ति के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार है। ऐसा ही ताजा मामला मोगा से सामने आया है जहां पर एक युवक ने अपने पिता की हत्या नशे के कारण कर दी।

dead

बताया जा रहा है कि वो अपने पिता को नशे की पुर्ति के लिए जमीन को बेचने के लिए दबाव डाल रहा था पर उसके पिता ने इस बात में अपनी स्वीकृति नहीं दी तो उसने अपने पिता को जान से मार दिया।

dead

जिसके बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि खुनी रिश्तों पर नशा भारी पड़ गया। गौरतलब है कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब किसी नौजवान ने नशे को लेकर किसी खतरनाक वारदात को अंजाम ना दिया हो। पर पंजाब सरकार नशे को लेकर अहम कदम नहीं उठा रही है जिस कारण पंजाब का भविष्य नशे के हवाले होता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *