ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है और सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। इस दौरान हंगामे के पूरे पूरे आसार दिखाई दे रहे है। बता दे कि इस दौरान सदन में जस्टिस रंजीत सिंह कमीशन की रिपोर्ट पर बहस की जाएगी।
कहा जा रहा है कि इस रिपोर्ट पर करीब दो घंटे तक बहस की जानी है। गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री ब्रह्म महिंद्रा बेअदबी के मामलों पर जांच कर रहे है। इसके अलावा जस्टिस रंजीत कमीशन की रिपोर्ट को विधानसभा के दूसरे पेश की गई थी जिस पर काफी हंगामा हुआ था।

