ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बेअदबी के मामलों के बारें में जस्टिस रंजीत कमीशन की रिपोर्ट के लीक हो जाने के खिलाफ अकाली दल ने जमकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान उन्होने रिपोर्ट के स्टॉल लगाकर बेची भी गई। सूत्रों से पता चला है कि अकाली दल ने इस रिपोर्ट को बेच कर करीब 100 रूपए कमा लिए है।
बता दें कि अकाली दल ने इस रिपोर्ट की कॉपियों के स्पेशल रेट रख कर उसको बेचा जा रहा है। आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व विपक्ष नेता सुखपाल खैरा को इस कॉपी को 5 रुपए में बेचने का दावा किया है और साथ ही इस कॉपी को अरविंद केजरीवाल को 50 रुपए में बेची जानी है।
सूत्रों से ये भी पता चला है कि सुखबीर बादल को ये रिपोर्ट बाहर चाय वाले के पास से मिली थी। जिसकी फोटो कॉपी करवा कर इस रिपोर्ट को बेचा जा रहा है।



