विधानसभा के बाहर अकाली दल ने 5-5 रुपए में बेची जस्टिस रंजीत रिपोर्ट की कॉपियां

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। इस दौरान जस्टिस रंजीत कमीशन की रिपोर्ट को पेश किया जिस पर कैबिनेट मीटिंग…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। इस दौरान जस्टिस रंजीत कमीशन की रिपोर्ट को पेश किया जिस पर कैबिनेट मीटिंग के दौरान मुहर लगा दी गई है। इसके अलावा रिपोर्ट को सदन में भी पेश किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ विधानसभा के बाहर शिरोमणी अकाली दल के सदस्यों ने प्रदर्शन किया।

https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/220013115532172/

बिक्रम सिंह मजीठिया की अगुवाई में ये प्रदर्शन किया गया। इस दौरान शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल भी मौजुद रहे।

protest

जस्टिस रंजीत कमीशन की रिपोर्ट के लीक हो जाने के कारण विरोध किया जा रहा है। अकाली दल ने प्रदर्शन के दौरान जस्टिस कमीशन रिपोर्ट की कॉपियों को पांच-पांच रूपए में बेचा।

protest

इसके अलावा जमकर नारेबाजी भी की। परमिंदर सिंह ढीढसां ने पंजाब सरकार पर धक्केशाही के आरोप लगाए है। साथ ही मजीठिया का ये भी कहना है कि पंजाब सरकार की तरफ से लोकतंत्र का अपमान किया जा रहा है।

protest

वहीं दूसरी तरफ इस हंगामे के बाद विधानसभा में अकाली विधायको के साथ साथ मजीठिया को भी विधानसभा में जाने से रोका गया है। जिस कारण बिक्रम सिंह मजीठिया विधानसभा के बाहर ही धरना प्रदर्शन कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *