आज रक्षाबंधन है, भाई-बहन के प्रेम का त्योहार है रक्षाबंधन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार आज पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जा रहा है | रक्षाबंधन बहनें…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार आज पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जा रहा है | रक्षाबंधन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती है | पूरे देश में रक्षाबंधन को लेकर धूम है. बाजारों में छोटी बड़ी, महंगी सस्ती, रंग बिरंगी राखियां मिल रहीं हैं | रक्षा बंधन के पर्व पर बात सिर्फ राखी या धागे की होती है, लेकिन इस मौके पर भाई के माथे पर तिलक लगाना, मिठाई खिलाना और आरती उतारना भी त्योहार की कुछ महत्वपूर्ण रस्में हैं |

Happy-Raksha-bandhan

शास्त्रों में श्वेत चंदन, लाल चंदन, कुमकुम, भस्म आदि से तिलक लगाना शुभ माना गया है | मान्यताओं के अनुसार रक्षा बंधन के दिए दोपहर में राखी बांधनी चाहिए. अगर इस दौरान बहन राखी ना बांध सके तो शाम को राखी बांध सकती है | वहीं, भद्र काल के दौरान राखी बांधना अशुभ माना जाता है | इस बार राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 59 मिनट से शाम 5 बजकर 25 मिनट तक का है |

rakshabandhan

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं | इससे पहले शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी | राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि भाई-बहन के अनूठे संबंध का त्योहार रक्षाबंधन भातृभाव को और शक्ति प्रदान करे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *