ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रियासी जिलें में हादसों की कमी रुकने का नाम नहीं ले रही है | पुलिस प्रशासन तथा आर.टी.ओ कार्यालय से जनवरी 2017 से लेकर अगस्त 2018 तक की जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की तो पता चला की इस साल में अब तक करीब 68 लोग अपनी जान गवा चुके हैं और 600 के करीब लोग घायल हुए हैं |
आपको बता दें कि जनवरी 2017 से लेकर अगस्त 2018 तक 353 सड़क हादसे हुए हैं | रियासी जिलें की सड़कें पहाडियों को काटकर बनाई गईं हैं | जिनकी ऊंचाई काफी है | जिस कारण हादसों में लोगों की मौत अधिक होती है |
वहीं पुलिस के अधिकारी और आर.टी.ओ ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी तरफ से सड़क हादसों को रोकने के लिए समय-समय पर जागरुकता शिविर भी लगाए जाते हैं |
खास तौर पर मुख्य बस स्टैंड़ व कटड़ा के आस पास के इलाकों में भी जागरुकता शिवर लगाकर लोगों को जागरुक किया जाता है | उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से हमेशा कोशिश होती है कि लगातार हो रहे हादसों को रोका जाए।




