18वें एशियाई खेलों में भारत को 7वां गोल्ड, तजिंदरपाल सिंह ने भारत को दिलाया गोल्ड

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 18वें एशियन गेम्स के सातवें दिन के आखिर में एथलीट तजिंदरपाल सिंह ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया | उन्होंने शॉट पुट…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 18वें एशियन गेम्स के सातवें दिन के आखिर में एथलीट तजिंदरपाल सिंह ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया | उन्होंने शॉट पुट स्पर्धा में एशियाई रिकॉर्ड के साथ टॉप पर रहकर गोल्ड मेडल हासिल किया. इसके साथ ही भारत के खाते में मौजूदा एशियन गेम्स का सातवां गोल्ड मेडल जुड़ गया |

TAJINDERPAL INDIA

तजिंदर ने एशियन गेम्स रिकॉर्ड के साथ 20.75 मीटर गोला फेंका | इससे पहले का रिकॉर्ड 20.57 मीटर का है जो सऊदी अरब के गत चैंपियन सुल्तान अब्दुल माजिद अल हेबशी ने 2010 खेलों में बनाया था. 23 साल के तजिंदर पंजाब के मोगा के रहने वाले हैं | तजिंदर ने 2006 में शॉट पुट में अपना करियर शुरू किया था | उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, वो एक के बाद एक सफलता की सीढ़ी चढ़ते गए |

TAJINDERPAL INDIA

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतना उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है. 23 साल के तजिंदर ने पहले प्रयास में 19.96, दूसरे प्रयास में 19.15 मीटर का थ्रो किया. हालांकि तीसरा प्रयास उनका फाउल रहा | लेकिन उन्होंने चौथे प्रयास में 19.96 और पांचवें प्रयास में 20.75 का रिकॉर्ड थ्रो किया, जबकि छठे प्रयास में 20.00 मीटर गोला फेंका |

TAJINDERPAL INDIA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *