ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच की टीम ने 16 केसों की गुत्थी सुलझाते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है | चारों हाउस ब्रेकिंग की वारदातों को अंजाम देते थे | पुलिस का कहना है कि ये दिन में घरों की रेकी करते थे और रात में वारदात को अंजाम देते थे. चोरों से चोरी किए गए 50 लाख के सामान भी बरामद हुए हैं, साथ ही 2 BMW की चाबियां भी पुलिस ने बरामद की है, आरोपी BMWकी चोरी करने की प्लानिंग कर रहे थे |
आरपियों में शंकर और अशोक दोनों चंडीगढ़ के हैं, जिनमें शंकर के ऊपर पहले भी चंडीगढ़ में मामले दर्ज हैं. अशोक के ऊपर रोपड़ में मामले दर्ज हैं | आरोपियों से पुलिस ने डेढ़ लाख रुपए और इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स भी बरामद किया है. सभी अपराधी 27 से 28 साल उम्र के हैं !

