साइबर सिटी में सुरक्षित नही है बेटियां, बीते 8 महीनो में 102 से ज्यादा यौन शोषण व उत्पीड़न के मामले दर्ज़

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: साइबर सिटी में छोटे बच्चों व बच्चियों की सुरक्षा सवालों के घेरे में हैं | जी हां हम बात कर रहे है…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: साइबर सिटी में छोटे बच्चों व बच्चियों की सुरक्षा सवालों के घेरे में हैं | जी हां हम बात कर रहे है गुरुग्राम की जहाँ बीते आठ महीनों के दौरान 102 से ज्यादा यौन शोषण व उत्पीड़न के मामले दर्ज किए गए है | सिटी के विभिन्न थाना इलाकों में हर 3 दिन में एक बच्चे या बच्ची के साथ यौन शोषण या उत्पीड़न की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है | पुलिस की माने तो 2017 में यह आंकड़ा 142 तक सिमटा था लेकिन 2018 में सिर्फ 8 महीनों के दौरान 102 मामले अभी तक दर्ज किए जा चुके है जो अपने आप मे बेहद चौकाने वाले व भयावह स्थिति जरूर बयान कर रहे है |

grugram rape

वही इस मामले में एसीपी क्राइम की माने तो मासूमों के साथ हुई  ज्यादातर वारदातों में कोई सगा,परिचित ,किरायेदार ही शामिल पाए गए. लेकिन बच्चे और बच्चियो के साथ हुई बर्बरता मामलों को गुरुग्राम पुलिस बेहद संजीदगी से लेती है और इसी के चलते ज्यादातर मामलों में चार्जशीट पेश की जा चुकी है और ऐसी घिनौनी वारदात में शामिल लोगों को सख्त से सख्त सजा दिलवाने की पुरजोर कोशिशें भी करती है |

Watch Video

https://youtu.be/rpE-5YkIs4s

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *