पंचकूला में हुए दंगों के 1 साल पूरा, राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद हुए दंगे

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 25 अगस्त 2017 को पंचकूला में भड़के दंगों के आज एक साल हो गए है | साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: 25 अगस्त 2017 को पंचकूला में भड़के दंगों के आज एक साल हो गए है | साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद पंचकूला में दंगे भड़के थे | दंगों के मामले में तकरीबन 177 FIR की गई थी | जिनमें से अब अदालत में 149 मामले विचाराधीन है | वहीं मामले में हरियाणा के DGP B S संधू ने बताया कि दंगे होने के बाद हरियाणा पुलिस ने आरोपियों को हिम्मत और मेहनत से पकड़ा और चालान किए | वहीं कुछ 1-2 लोग गिरफ्तारी से अभी भी बचे हुए है, जिन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा |

अहम मामलों में देशद्रोह की धाराएं रहेंगी और उनमें सजा जरूर होगी | सेंट्रल एजेंसीज, प्रॉपर्टी संबंधित मामलों की जांच कर रही हैं | आदित्य इंसा जोकि पुलिस की पकड़ से अभी भी बाहर है पर बोलते हुए डीजीपी हरियाणा ने कहा कि आदित्य इंसा को PO घोषित किये जाने के बाद अटैचमेंट ऑफ प्रॉपर्टी की करवाई की जा रही है और उम्मीद है की आदित्य इंसा को जल्द पकड़ लिया जाएगा | जिसके बाद कई राज खुलने की संभावना है |

Watch Video

https://youtu.be/VoTf54HswuI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *