ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब आम आदमी पार्टी में कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जिस कारण ये कहना गलत नहीं होगा की पंजाब में आम आदमी पार्टी दो हिस्सों में बंट चुकी है। पार्टी में से कलह को खत्म करने के लिए एचएस फूल्का ने अपना एक अहम कदम उठाया है।
एचएस फूल्का ने विधानसबा के स्पीकर केपी राणा को पत्र लिख कर निवेदन किया है कि वो उनकी सीट को सुखपाल खैरा को दे दें।
फूल्का की इस निवेदन से साफ पता चल रहा है कि वो सुखपाल खैरा ग्रुप के साथ मिल चुके है। वहीं इस मामले पर केपी राणा का फैसला भी सामने आ गया है। सूत्र से पता चला है कि केपी राणा ने एचएस फूल्का के द्वारा की गई निवेदन को मना साफ तौर पर इंकार कर दिया है।


