ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: केरल में आई बाढ़ के कारण कई लोगों की मौत हो गई और साथ ही इस बाढ़ के कारण कई लोग बेघर हो गए है। बाढ़ के कारण अभी राहत बचाव का काम किया जा रहा है।
केरल की मदद के लिए कई राज्य ने अपना हाथ आगे बढ़ाया है और पंजाब ने भी केरल की मदद के लिए हर एक मुमकिन कोशिश की है। सूत्रों से पता चला है कि भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान भी केरल की मदद की पेशकश की है।
On behalf of the people of Pakistan, we send our prayers and best wishes to those who have been devastated by the floods in Kerala, India. We stand ready to provide any humanitarian assistance that may be needed.
— Imran Khan (@ImranKhanPTI) August 23, 2018
बता दें कि पाकिस्तान के नए पीएम बने इमरान खान ने ट्वीट के जरीए केरल में बाढ़ के लिए पीड़ितों के लिए दुआ और मदद करने की पेशकश की है।
ट्वीट कर इमरान खान ने कहा है कि हम केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए दुआ कर रेह है और साथ ही उन्होने ये भी लिखा कि वो किसी भी तरह की सहायता करने के लिए तैयार है। गौरतलब है कि केरल सरकार ने केंद्र सरकार से केरल के लोगों की जिंदगी को फिर से पटड़ी में लाने के लिए 2600 करोड़ की राहत राशि की मांग की है।


