फिरोजपुर में दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सब इंस्पेक्टर को पकड़ा !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब सरकार रिश्वत के खिलाफ कई अहम दावे किए इसके बावजुद पंजाब सरकार के कर्मचारी ही पंजाब सरकार के दावों को झूठा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब सरकार रिश्वत के खिलाफ कई अहम दावे किए इसके बावजुद पंजाब सरकार के कर्मचारी ही पंजाब सरकार के दावों को झूठा साबित करने में लगे हुए है। ऐसा ही मामला फिरोजपुर से सामने आया है जहां पर एक सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

bribery

मिली जानकारी अनुसार सीआईए स्टाफ में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को 10000 रूपये रिश्वत के रूप में लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। कहा जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर एक नशा तस्कऱ को उसकी बाइक सहित पकड़ कर लाया था जिसके बाद वो उसकी बाइक को छोड़ने के लिए करीब 10000 रूपए की मांग की जिस कारण सब इंस्पेकटर को गिरफ्तार कर लिया गया।

bribery

वहीं दूसरी तरफ सब इंस्पेक्टर के गिरफ्तारी के समय जब उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जेब में से डेढ़ ग्राम की हेरोइन बरामद हुई इतना ही नहीं तलाशी के दौरान उसके घर से शराब की चार पेटी बरामद हुई। फिलहल पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है औऱ मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *