ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब में से नशा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है जिस कारण आए दिन किसी ना किसी नौजवान की नशे के कारण मौत हो जाने की खबर सामने आ रही है। ऐसा ही एक और मामला अबोहर से सामने आई है जहां पर मां-बाप के बुढापे का एकलौत सहारा नशे की भेट चढ़ गया है। मिली जानकारी अनुसार नशे की ओवरडोज के कारण युवक की मौत हो गई।
मृतक के परिजनों का कहना है कि उनका बेटा जीरकपूर में काम करता था उनको शक था कि उनका बेटा नशे का शिकार हो चुका है। जिस कारण नशे की ओवरडोज के कारण उसकी मौत हो गई। साथ ही उन्होने ये भी बताया कि वो ही उनके जीने का सहारा था और उसका करीब एक साल पहले ही शादी हुई थी।
साथ ही मृतक के परिजनों ने सरकार से मांग की है वो नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें ताकि किसी और बेटा इस दलदल में ना फंसे। खैर ये कोई पहला मामला नहीं जब किसी मां की नशे के जंजाल के कारण उसकी कोख उजड़ गई हो। पंजाब सरकार नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है इस तरह के मामलों के सामने आने के बाद पंजाब सरकार के लाखों दावों खोखले नजर आन लगते है।


