ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब विधान सभा का विशेष सेशन आज से शुरू हो गया है। सूत्रों से पता चला है कि इस दौरान विरोधी पक्षों के बीच झड़प होने के आसार लग रहे है। साथ ही सूत्रों से ये भी पता चला है कि कांग्रेस सरकार की तरफ से जस्टिस रणजीत सिंह पर आधारित जांच कमीश्न की तरफ से श्री गुरू ग्रंथ साहिब और धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के साथ जुड़ी घटनाओं की रिपोर्ट पेश की जाएगी।
गौरतलब है कि विधान सभा में पेश होने से पहले ही ये रिपोर्ट लीक होने के कारण और साथ ही इस मामले का अहम गवाह हिम्मत सिंह के बयान बदलने के कारण ये रिपोर्ट काफी विवादों में चल रही है। बता दें कि विधान सभा का सेशन करीब तीन दिन तक चलेगा। पंजाब सरकार की तरफ से कुछ अहम बिल भी इस सेशन के दौरान पेश किए जाएगे।

