ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शादी के दौरान खुशी में लोग इतने चुर हो जाते है कि खुशी खुशी में वो कुछ इस तरह का काम कर बैठते है जिससे उनकी खुशी गम में बदल जाती है। ऐसा ही ताजा मामला फिरोजपुर से सामने आया है जहां पर लड़की की शादी से पहले निकाली गई जागो के दौरान परिवार पर कार सवार की तरफ से गोली चला दी गई।
इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार लड़की के विवाह से पहले जागो निकाली जा रही थी इस दौरान घर के सभी पारिवारिक मैंबर खुशी मना रहे थे.
इसी दौरान एक कार सवार की टक्कर से लड़की का चाचे को टक्कर मार दी। जब उस व्यक्ति से ऐसा करने का कारण पुछा तो उसने गुस्से में आकर गोली चला दी जिस कारण लड़की के चाचे की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


