ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को श्री करतारपुर साहिब के लिए चिट्ठी लिखी है। सूत्रों से पता चला है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विदेश मंत्रालय से श्री करतारपुर साहिब के नजदीक पड़ते कॉरिडोर को खुलवाने की मांग की है।
सीएम कैप्टन ने 2019 में आ रहे श्री गुरूनानक देव जी के 550वें प्रकाश पूर्व के बारें में बोलते हुए कहा कि भारत सरकार को इस पर पाकिस्तान सरकार के साथ बातचीत करनी चाहिए जिससे सिख संगत श्री करतारपुर साहिब में श्री गुरू नानक साहिब के प्रकाश दिवस पर दर्शन कर सके।
गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अपने पाकिस्तान दौरे के दौरान पाकिस्तानी आर्मी मुखी को श्री करतारपुर साहिब के कॉरिडोर को खोलने की बात पर विचार करने के लिए कहा था।


