स्कूल बस ड्राइवर और प्रिंसिपल में हुआ झगड़ा, बस ड्राइवरों ने स्कूल के प्रिंसिपल से की मारपीट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नूरपुर बेदी क्षेत्र में चल रहे एक निजी स्कूल में बस ड्राइवरों और प्रिंसिपल के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: नूरपुर बेदी क्षेत्र में चल रहे एक निजी स्कूल में बस ड्राइवरों और प्रिंसिपल के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, मामला इस कदर बढ़ गया कि बस ड्राइवरों ने स्कूल प्रिंसिपल को सीट से उठाकर पिटाई कर दी । इतना ही नहीं बस ड्राइवर प्रिंसिपल को खींचकर बस से बाहर ले गए । मारपीट की यह वारदात CCTV में कैद हो गई । आप CCTV तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि किस तरह बस ड्राइवरों ने स्कूल प्रिंसिपल को सीट से उठाकर पिटाई की और उसे खींचकर बस से बाहर ले गए ।

मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल में इन दिनों के टैस्ट चल रहे थे, कुछ दिन पहले स्कूल के प्रिंसीपल ने दो अध्यापको टेस्ट पेपर लीक करने के नाम पर जलील किया था और उन्हे छट्टी होने के बाद भी कई घंटे स्कूल में बिठाकर परेशान किया और प्रिंसीपल ने बस चालकों के सामने रजिस्टर भी फाड़ दिया ।

जब बस ड्राइवरों ने दों अध्यापकों को जलील करने और रजिस्टर फाड़ने के संबंध में पूछने प्रिसीपल के कमरे में गए तो प्रिंसीपल ने उनके साथ भी गाली गलोच शुरू कर दी । देखते ही देखते गुस्साए बस चालकों ने प्रिंसीपल की जमकर धुनाई करनी शुरू कर दी । इस संबंध में पुलिस की माने तो स्कूल प्रबंधकों की शिकायत की है कि बस चालकों ने उनके साथ मारपीट की है | पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज भी देखी है जिसमें बस चालक सीधे ही जाकर स्कूल प्रिंसीपल को तमाचा मारता दिखाई दे रहा है ।

Watch Video

https://youtu.be/hk0HX1HbQKg

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *